दोस्तों आप लोगो ने कभी ना कभी किसी म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर के बारे में जरूर सुना होगा।
यह म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर एडवाइजर के तौर पर आपको म्यूचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करने की सलाह देता है।
लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर क्या होता है और म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर पैसा कैसे कमाता है।
इसलिए आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे कि म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बने।
तो ये सब जानने के लिए पोस्ट को पूरा जरूर पढ़िएगा।
म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर क्या होता है?

- Mutual Fund Distributor (MFD) एक ऐसा व्यक्ति या संस्था होता है जो म्यूचुअल फंड कंपनियों (AMCs – Asset Management Companies) के उत्पादों को आम निवेशकों को बेचता है।
- Distributor ग्राहकों को mutual fund में निवेश करने की सलाह देता है और बदले में कमीशन पाता है।Mutual Fund Distributor बनकर आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं, खासकर अगर आपके पास लोगों को निवेश के लिए समझाने की क्षमता है
म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बने?
- इसके लिए आपको आपको NISM (National Institute of Securities Markets) का Mutual Fund Distributors Certification Examination (Series-V-A) पास करना होगा।
- इस परीक्षा का फॉर्मेट ऑनलाइन होता है और हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा उपलब्ध होती है।
- इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते है जिसमें पासिंग मार्क्स 50% होते है।
- NISM परीक्षा पास करने के बाद, आपको AMFI (Association of Mutual Funds in India) में रजिस्ट्रेशन करवाना होता है।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक ARN (AMFI Registration Number) मिलता है।
- ARN ही आपका लाइसेंस होता है mutual funds बेचने के लिए।
- उसके बाद आप स्वतंत्र रूप से या किसी AMFI Registered Mutual Fund House (AMC) से जुड़ सकते हैं और म्यूचुअल फंड बेच सकते है।
म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर पैसा कैसे कमाता है?
- इसमें Commission से कमाई होती है।ये recurring income होती है जो हर साल ग्राहक के निवेश पर दी जाती है।
- उदहारण के तौर पर मान लीजिए आपने 10 क्लाइंट्स से ₹10 लाख का निवेश करवाया, और आपको 1% trail commission मिलती है तो कमाई = ₹10,00,000 x 1% = ₹10,000 प्रति वर्ष (recurring)
- जैसे-जैसे आपके क्लाइंट्स और निवेश बढ़ते हैं, आपकी recurring income भी बढ़ती है।
- इसके अलावा अगर आप SEBI registered RIA हैं तो आप ग्राहकों से advisory charges (₹500-₹10,000 तक) भी ले सकते हैं।
अंतिम शब्द
तो दोस्तों आशा करता हु की हमारा ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो हमे कमेंट करके जरूर बताइयेगा और इस पोस्ट को अपने Whatsapp में और भी लोगो के साथ शेयर कीजियेगा।
हमारे ब्लॉग में आपको ऐसे ही अच्छी – अच्छी पोस्ट मिलती रहेगी तो नोटिफिकेशन बेल Allow कर दीजियेगा ताकी जब भी कोई नई पोस्ट आये उसकी जानकारी आपको सबसे पहले मिल जाये।
ये भी पढ़ें
12th के बाद बैंक जॉब की तैयारी कैसे करें?