7 तरीके मेहंदी का रंग लाने के | Mehndi Ka Colour Dark Kaise Kare

5/5 - (1 vote)

दोस्तों महिलाओं को मेहंदी काफी पसंद होती है और मेहंदी उनके सृंगार का एक प्रतीक भी होता है।

हमारे देश मे जब भी कोई खुशी का उत्सव होता है या किसी की भी शादी होती है तो लडकिया मेहंदी जरूर लगाती है।

लेकिन कई बार ये देखा जाता है कि किसी की मेहंदी काफी अच्छी आयी होती है, तो किसी की मेहंदी में ज्यादा रंग नहीं आया होता है।

तो ऐसे में काफी महिलाएं निराश हो जाती है क्योंकि उनकी मेहंदी का कलर डार्क नही होता है।

तो आज के इस पोस्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ तरीके बताएंगे जिससे आप अपनी मेहंदी का कलर डार्क कर पावोगे।

तो चलिये अब जान लेते है कि..

Mehndi Ka Colour Dark Kaise Kare

दोस्तों मेहंदी कितना रंग लाएगी ये बात हर किसी व्यक्ति के लिए अलग अलग हो सकती है।

क्योंकि किसी की मेहंदी अच्छी और डार्क आती है तो किसी की मेहंदी में ज्यादा कलर ही नही आता है।

ऐसे में जिन लोगो को ज्यादा मेहंदी का कलर नही आता है उन लोगो के लिए निचे कुछ उपाय बताए गए है।

जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी मेहंदी का रंग डार्क कर सकते हो।

Mehndi Ka Colour Dark करने के उपाय

  • मेहंदी निकालने में जल्दबाजी ना करना।
  • पानी का इस्तेमाल ना करना।
  • लौंग का धुँआ
  • सरसो का तेल या पिपरमिंट ऑइल
  • विक्स या आयोडेक्स
  • चीनी का घोल और नींबू
  • अचार का तेल

मेहंदी का रंग कैसे लाये?

Mehndi ka colour dark kaise kare

मेहंदी का रंग डार्क लाने के उपाय हमने आपको ऊपर बता दिए है लेकिन ये उपाय कैसे करने है इसी के बारे में हम आगे डिटेल्स में बात करते है।

तो निचे आपको हर एक तरीके जो हमने बताए है उनका इस्तेमाल कैसे करना है इसके बारे में बताया गया है।

मेहंदी निकालने में जल्दबाजी ना करना

कुछ लड़कियां कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी करती है जिस कारण से वो अपने हाथो की मेहंदी लगने के कुछ समय बाद ही उसे निकाल देती है।

इसे जल्दबाजी में मेहंदी निकालना कहते है, अगर आप अपनी मेहंदी के कलर को अच्छा लाना चाहती है तो आपको मेहंदी निकालने की जल्दबाजी बिल्कुल नही करनी चाहिये।

बल्कि थोड़ा समय इंतज़ार करना चाहिए और मेहंदी अच्छे से सूखने के बाद या फिर दूसरे दिन ही निकालनी चाहिये।

ऐसा करने से आपकी मेहंदी का कलर डार्क आयेगा।

पानी का इस्तेमाल ना करना

कुछ लड़कियां अपनी मेहंदी निकलने के लिए पानी का भी उपायोग करने लगती है, जबकि आपको ऐसा नही करना चाहिए।

आपको मेंहदी पूरी तरह से सुख जाने के बाद दूसरे दिन अपने हाथो को मसल कर निकालनी चाहिए न को पानी से।

आप मेहंदी को निकालने में जितना कम पानी का इस्तेमाल करेंगे उतना ही अच्छा आपकी मेहंदी का रंग आएगा।

लौंग का धुआं

दोस्तों मेहंदी के कलर को डार्क करने के लिये लौंग के धुएं का इस्तेमाल बरसो से किया जाता आ रहा है।

तो आपको भी ये जरूर करना चाहिये।

इस उपाय को ज्यादातर शादियों में किया जाता है।

इसे करने के लिए आप एक तवे पर 4,5 लौंग डालकर उसे गरम करे और जब उसमे से धुँआ उठने लगे तो अपने मेहंदी वाले हाथ धुंए के पास ले जाये औए शेक करें।

हा, इसमे आपका हाथ जले नही उसकी पूरी सावधानी रखें।

तो ये हमने जाना कि लौंग का धुँआ कैसे करे और उससे मेहंदी का कलर कैसे लाये।

सरसो का तेल या पिपरमिंट ऑइल

अपने हाथ पर मेहंदी की डिज़ाइन करने से पहले अपने साथ एक कटोरी सरसो का तेल या पिपरमिंट ऑइल की शीशी और रुई लेकर बैठ जाये।

और मेहंदी लगने के बाद हाथ मे रुई से पिपरमिंट ऑइल लगा दे।

विक्स या आयोडेक्स

दोस्तों विक्स या आयोडेक्स एक बाम होती है और बाम गरम होती है, जिसे लगाने से मेहंदी को हिट मिलती है और उसका रंग और गाढ़ा हो जाता है।

ये उपाय करने के लिये सबसे पहले अपने हाथों पर मेहंदी लगाए और एक रात तक छोड़ दे फिर दूसरे दिन सुबह मेहंदी को रगड़कर निकाल दे।

उसके बाद अपने हाथों पर थोड़ा विक्स लगाए।

विक्स बाम की गरमाहट से इसको हिट मिलेगी और कलर गाढ़ा हो जायेगा।

चीनी का घोल और नींबू

चीनी के घोल और नींबू से मेहंदी गाढ़ी हो जाती है और रंग भी काफी अच्छा आता है।

ये तरीका काफी सालो से इस्तेमाल किया जाता है।

इसे करने के लिये कॉटन की मदद से चीनी और नींबू के घोल को मेहंदी पर लगाये।

इससे मेहंदी का रंग काफी अच्छा आएगा।

अचार का तेल

अचार के तेल का इस्तेमाल करके भी मेहंदी का रंग डार्क किया जा सकता है।

इसके लिये मेहंदी सुखने के बाद उस पर अचार का तेल लगाएं कुछ ही समय मे मेहंदी का कलर डार्क हो जाएगा।

तो आज के पोस्ट में इतना ही इन सारे तरीको में से आपने कौनसा तरीका इस्तेमाल किया है ये हमे नीचे कमेन्ट करके जरूर बताइयेगा।

अंतिम शब्द

तो दोस्तों आशा करता हु की हमारा ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा अगर ऐसा है तो हमे कमेंट करके जरूर बताइयेगा और इस पोस्ट को अपने Whatsapp में और भी लोगो कर साथ शेयर कीजियेगा।

हमारे ब्लॉग में आपको ऐसे ही अच्छी – अच्छी पोस्ट मिलटी रहेगी तो नोटिफिकेशन बेल Allow कर दीजियेगा ताकी जब भी कोई नई पोस्ट आये उसकी जानकारी आपको सबसे पहले मिल जाये।

ये भी पढ़े

Birthday wish kaise kare

bank khuli hai ha band kaise pata kare

Sharing Is Caring: