OMR और OMR Sheet क्या है | OMR का Full Form क्या होता है।

5/5 - (1 vote)

दोस्तों आप लोगों ने परीक्षाओं में कभी न कभी OMR Sheet का इस्तेमाल जरूर किया होगा।

OMR Sheet वैकल्पिक प्रश्नों की परीक्षा में विद्यार्थी को दिया जाता है।

लेकिन ज्यादातर विद्यार्थी ऐसे भी है जो पहली बार OMR का नाम सुन रहे है और उन्हें नही पता कि OMR Sheet क्या है।

तो आज हम यही जानेंगे कि OMR क्या है और OMR का फुल फॉर्म क्या होता है।

तो OMR किसे कहते है ये जानने के लिये आज की इस पोस्ट को पूरा जरूर पढियेगा।

OMR का फुल फॉर्म क्या होता है?

  • OMR का फुल फॉर्म “Optical Mark Recognition” होता है कुछ लोग इसे “Optical Mark Reader” भी बोलते है।
  • OMR को हिंदी में “ऑप्टिकल निशान मान्यता” भी कहते है।

OMR Meaning

OMRMeaning
OOptical
MMark
RRecognition (Reader)
ऊपर आपको टेबल के माध्यम से OMR का मतलब क्या है इसके बारे में बताया गया है।

OMR क्या है?

OMR kya hai aur iska full form kya hota hai
  • OMR कंप्यूटर की एक इनपुट डिवाइस होती है।
  • जिसका इस्तेमाल OMR Sheet को पढ़ने के लीये किया जाता है।
  • ज्यादातर वैकल्पिक परीक्षाओं में OMR का उपयोग किया जाता है।
  • जिसमे विद्यार्थी को एक OMR Sheet मिलती है जिसमे से सही जवाब के गोलों को उन्हें मार्क करना होता है।

OMR कैसे काम करता है?

  • दोस्तों OMR Sheet को जब OMR स्कैनर में डाल जाता है तो OMR स्कैनर एक लेजर लाइट को उस शीट में डालता है और काले घेरे वाले निशानों की स्कैन करता है।
  • OMR Sheet में जहाँ पर गोले को पूरा काला किया गया होता है वहाँ से लाइट कम मात्रा में बाहर आती है और जहाँ पर गोले को काला नही किया गया होता है वहाँ से ज्यादा मात्रा में लाइट बाहर आती है।
  • और इस प्रकार से OMR स्कैनर OMR Sheet पर से सही उत्तर की जांच कर लेता है।

OMR के फायदे क्या है?

  • OMR का सबसे बड़ा फायदा ये है कि पेपर की जांच करने OMR सबसे कम समय लेता है।
  • एक OMR स्कैनर 1 घंटे में तकरीबन 10 हजार कॉपी की जांच कर लेता है।
  • इसका दूसरा फायदा ये है कि इसमें गलती होने की संभावना बहुत ही कम होती है।

OMR का उपयोग कहाँ पर किया जाता है?

  • परीक्षाओं में
  • बैंक में
  • डाटा कलेक्ट करने में
  • फीडबैक लेने में
  • किसी सर्वे में

ऊपर बतायी गयी सभी जगहों पर OMR का उपयोग किया जाता है।

OMR Sheet क्या होती है?

  • OMR Sheet एक तरह की शीट होती है जिसमे वैकल्पिक प्रश्नों के सही जवाब गोले को भरकर दिया जाता है।

OMR Sheet कैसे भरे?

  • OMR Sheet में आपको सही जवाब के गोले को भरना होता है।
  • इसमे ध्यान रखे कि OMR भरते समय गोले को पूरा काला करें। क्योंकि अगर आप गोले को अधूरा काला करेगें तो OMR स्कैनर उसे पढ़ नही पायेगा।
  • सही जवाब के गोले को भरते समय ध्यान रखे कि सिर्फ गोले के अंदर ही भरे लाइन से बाहर ना जाएं।
  • गोले को भरते समय उसे बार बार बिगाड़े नही।
  • सोच समझकर केवल सही उत्तर वाला गोला भरे।

FAQ

नीचे आपको OMR के बारे में ज्यादातर लोंगो के द्वारा पूछें गये सवाल और उसके जवाब दिये गये है।

OMR का आविष्कार किसने किया था?

OMR का आविष्कार “माइकल सोकोलस्की” ने किया था, जो कि एक अमेरिकी डिज़ाइन इंजीनियर थे।

OMR Reader का काम क्या होता है?

OMR Reader का काम OMR Sheet को पढ़ने का होता है।

OMR का इस्तेमाल सबसे ज्यादा कहाँ होता है?

OMR का सबसे ज्यादा इस्तेमाल वैकल्पिक प्रश्नों की परीक्षा में किया जाता है।

OMR कंप्यूटर को कौनसी डिवाइस है।

OMR कंप्यूटर को इनपुट डिवाइस है।

Video Tutorial

ऊपर आपको वीडियो के माध्यम से बताया गया है की OMR का मतलब क्या होता है।

अंतिम शब्द

तो दोस्तों आशा करता हु की हमारा ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा अगर ऐसा है तो हमे कमेंट करके जरूर बताइयेगा और इस पोस्ट को अपने Whatsapp में और भी लोगो के साथ शेयर कीजियेगा।

हमारे ब्लॉग में आपको ऐसे ही अच्छी – अच्छी पोस्ट मिलती रहेगी तो नोटिफिकेशन बेल Allow कर दीजियेगा ताकी जब भी कोई नई पोस्ट आये उसकी जानकारी आपको सबसे पहले मिल जाये।

ये भी पढ़ें

मोबाइल खरीदने से पहले क्या क्या देखना चाहिए?

PSAT परीक्षा क्या होती है?

RPSC क्या है?

CBT एग्जाम फॉर्मेट क्या होता है?

Sharing Is Caring:

1 thought on “OMR और OMR Sheet क्या है | OMR का Full Form क्या होता है।”

Leave a Comment