Gold Jewellery खरीदते वक़्त Calculation कैसे करें | How To Calculate While Buying Gold Jewellery

5/5 - (1 vote)

दोस्तों हम भारतीय लोगो को सोना के प्रति बहुत आकर्षण होता है।

हमारे यहाँ जब घर मे किसीकी शादी हो तब और धनतेरस और दीवाली जैसे त्याहारों में सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

तो जब भी लोग सोना खरीदने ज्वेलर की शॉप पर जाते है तो अपने मनपसंद गहने पसंद करने के बाद ज्वैलर के द्वारा बनाये गए बिल को देखते है और पैसा देकर सोना खरीद लेते है।

और गोल्ड की कोई भी कैलकुलेशन नही करते है क्योंकि ज्यादातर लोगो को पता नही होता है कि गोल्ड ज्वेलरी की कैलकुलेशन कैसे करें

तो अगर आपको भी इसके बारे में नही पता और जानना चाहते है कि गोल्ड ज्वेलरी खरीदते वक़्त कैलकुलेशन कैसे करें तो आज की इस पोस्ट को पूरा जरूर पढियेगा।

क्योंकि आज हम जानेगे की how to calculate while buying gold jewellery in hindi

Gold Jewellery खरीदते वक़्त Calculation कैसे करें?

Gold Jewellery Calculation

तो दोस्तों इसको में आप को उदाहरण के तौर पर बताता हु ताकि आप आसानी के साथ समझ सके कि सोने की कैलकुलेशन कैसे होती है।

तो सबसे पहले मान लीजिए कि आपको 12 ग्राम की सोने की चैन खरीदनी है।

तो सबसे3 पहले आप ज्वेलर्स की शॉप पर जावोगे और उनसे पूछोगे की सोने का भाव क्या चल रहा है।

तो सुनार जो आपको भाव बताएगा वो 24 कैरट सोने का भाव होता है।

लेकिन आपको बतादूँ की 24 कैरट गोल्ड शुद्ध सोना होता है और इसकी आप चैन नही बना सकते क्योंकि ये काफी लचीला होता है।

इसको चैन का घाट देने के लिए सुनार सोने में थोड़ासा दूसरा धातु मिलाते है तब जाकर सोने की चैन बनती है।

तो इस तरह से बाजार में आपको जो भी पहनने के गहने मिलते है वो ज्यादातर 22 कैरट और 18 कैरट के होते है।

अगर आपको नही पता कि 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट सोने का मतलब क्या है। तो नीचे में आपको एक वीडियो दे रहा हु उसे देखकर आपको पता चल जाएगा कि 22 और 28 कैरट गोल्ड किसे कहते है।

ऊपर आपको वीडियो के माध्यम से बताया गया है कि 24, 22 और 18 कैरट गोल्ड का मतलब क्या होता है।

तो आपको एक बात हमेशा याद रखनी है जब भी आप सुनार के पास जाए तो उन्हें 24 कैरट सोने का दाम नही बल्कि 22 कैरट या 18 कैरट गोल्ड का क्या भाव चल रहा है वो पूछिये।

तो मान लीजिए कि सुनार आपको बोलता है कि 22 कैरट सोने का भाव 50 हजार रुपये है तो आपको समझ जाना है कि ये 22 कैरट के 10 ग्राम सोने का भाव है।

तो अब आपको उसे एक ग्राम में कैलकुलेट करना है।

तो इसके लिये आप 50000÷10=5000 करेगे तो आपको पता चल जाएगा कि 22 कैरट के 1 ग्राम गोल्ड का भाव 5000 रुपये है।

तो आब आपने 22 कैरट की 12 ग्राम की चैन लेने की सोची है तो ये आपको ऐसे ही सोने के भाव मे नही मिलेंगी।

बल्कि सुनार लोग इसमे उसके मेकिंग चार्ज भी जोड़ेंगे।

आम तौर पर मेकिंग चार्ज सोने का 10 या 12 प्रतिशत होता है लेकिन कुछ कुछ सुनार 500 रुपये प्रति ग्राम मेकिंग चार्ज लेते है।

आपके शहर में सोने का मेकिंग चार्ज क्या चल रहा है ये मुझे कॉमेंट करके जरूर बताइयेगा।

तो अब आपके पास 22 कैरट सोने का भाव और 500 रुपये प्रति ग्राम मेकिंग चार्ज आ गया है।

तो सोने के भाव को कैलकुलेशन करने के लिए सबसे पहले आप 22 कैरट के 1 ग्राम सोने का भाव 5000 रुपये के साथ 500 रुपये मेकिंग चार्ज को मिलादे।

तो ये 5000+500=5500 आयेगा।

अब आपको सोने की चैन 12 ग्राम की चाहिए तो।

5500×12=66000 हो जायेगे।

तो ये आपके सोने का भाव है अब इसमें आपको सरकार को 3 % GST देना है।

तो 66000+3%GST= 67980

तो 67980 रुपये आपको सुनार को देने होंगे उस सोने की चैन को खरीदने के लिये।

ध्यान दे

सोने का भाव हर जगह अलग अलग हो सकता है तो आप जब भी सोना खरीदने जाए उस वक्त का भाव पूछें यहाँ हमने आपको उदाहरण के तौर पर बताया है कि कैसे सोने के गहनों का कैलकुलेशन होता है।

Video Tutorial

ऊपर आपको वीडियो के माध्यम से बताया गया है कि गोल्ड ज्वैलरी खरीदते वक़्त कैलकुलेशन कैसे करें।

अंतिम शब्द

तो इस तरह से आप गोल्ड खरीदते समय उसका कैलकुलेशन कर सकते हो।

तो दोस्तों आशा करता हु की हमारा ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा अगर ऐसा है तो हमे कमेंट करके जरूर बताइयेगा और इस पोस्ट को अपने Whatsapp में और भी लोगो कर साथ शेयर कीजियेगा।

हमारे ब्लॉग में आपको ऐसे ही अच्छी – अच्छी पोस्ट मिलती रहेगी तो नोटिफिकेशन बेल Allow कर दीजियेगा ताकी जब भी कोई नई पोस्ट आये उसकी जानकारी आपको सबसे पहले मिल जाये।

ये भी पढ़े

बैंक खुली है या नही कैसे पता करें?

शेयर बाजार शनिवार और रविवार को क्यों बंद होता है?

Sharing Is Caring: