Google EAT Kya Hai | What Is Google EAT In Hindi

4.3/5 - (3 votes)

दोस्तों गूगल दुनिया का सबसे बड़ा और भरोसेमंद सर्च इंजन है।

अगर हम में से किसीको भी कोई भी चीज़ सर्च करनी होती है तो हम लोग गूगल पर जाकर ही सर्च करते है।

और इसीलिए गूगल की भी ये जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने यूजर को सही से सही जानकारी प्रोवाइड करें।

तो इसके लीये गूगल हमेशा अपने Algorithm को बदलता रहता है और नये नये अपडेट निकालता रहता है।

ताकी वो लोगो को सही जानकारी दे सके।

गूगल ने ऐसा ही एक अपडेट निकाला था जिसका नाम है Google EAT

तो आज की इस पोस्ट में हम यही जानेंगे कि Google EAT क्या है और Google EAT का फुल फॉर्म क्या होता है।

इसके साथ साथ हम ये भी जानेगे की Google EAT Score कैसे बढ़ाये।

तो ये सब जानने के लीये आज की इस पोस्ट को पूरा जरूर पढियेगा।

तो आज हम जानेंगे What is google EAT in hindi

Google EAT Full Form In Hindi

  • दोस्तों Google EAT का फुल फॉर्म “Expertise Authoritativeness Trustworthiness” होता है।

अगर इसे हम हिंदी में समझे तो।

EExpertiseविशेषज्ञता
AAuthoritativenessअधिकार
TTrustworthinessभरोसेमंद
Google EAT full form table

Google EAT Kya Hai

Google eat kya hai
  • दोस्तों जैसा की आप सब लोग जानते हो Google दुनिया का सबसे बड़ा और भरोसेमंद सर्च इंजन है।
  • और गूगल में अगर आपको अपनी वेबसाइट पहले पेज पर रैंक करवानी है तो आपको अपनी वेबसाइट का अच्छा SEO करना पड़ता है।
  • लेकिन आज के समय मे वेबसाइट का SEO करना बहुत मुश्किल हो गया है और कभी कभी ऐसा भी होता है कि SEO करने के बाद भी आपकी वेबसाइट गूगल के पहले पेज में नही आती है।
  • क्योंकि गूगल समय समय पर अपने Algorithm में बदलाव करता रहता है।
  • Google EAT भी ऐसा ही एक Algorithm है।
  • Google EAT एक ऐसा कॉन्सेप्ट है जिसमे गूगल ये सुनिश्चित करता है कि इंटरनेट यूजर को दी जाने वाली जानकारी सही हो और सही व्यक्ति द्वारा लिखी गयी ही।
  • अब मुश्किल ये होता है कि गूगल को कैसे पता चलता है कि कौनसी जानकारी सही है और कौनसी गलत इसका पता लगाने के लिये गूगल ने Google EAT बनाया है।
  • Google EAT तीन चीज़ों से मिलकर बना है Expertise, Authoritativeness और Trustworthiness
  • यानी कि विशेषज्ञता, अधिकार और भरोसा।
  • अगर हम इन तीन चीज़ों को समझ लेते है तो हम Google EAT को समझ पायेंगे।

E (Expertise) – विशेषज्ञता

  • दोस्तों Expertise का मतलब “विशेषज्ञता” होता है।
  • अगर आप किसी Niche पर ब्लॉग पोस्ट लिखते हो और अगर आपको उस Topic की पूरी जानकारी है तो गूगल की नजरों में आप सही साबित होंगे और आपका पोस्ट रैंक होगा।
  • उदाहरण के तौर पर अगर आपको फाइनेंस की अच्छी जानकारी है तो और आप फाइनेंस से संबंधित ब्लॉग पोस्ट लिखते हो तो Google आपके पोस्ट को जरूर रैंक करेगा।

A (Authoritativeness) – अधिकार

  • दोस्तों Authoritativeness का मतलब “अधिकार” होता है।
  • इसके माध्यम से गूगल कहना चाहता है कि जो भी यूजर ब्लॉग पोस्ट लिखता है तो उसे उस पोस्ट को लिखने का अधिकार होना चाहिए।
  • तभी गूगल उसके आर्टिकल को रैंक करेगा।
  • उदाहरण के तौर पर अगर आप हेल्थ Niche पर ब्लॉग पोस्ट लिखते हो और अगर आप डॉक्टर हो तो गूगल मानता है कि आपको इस टॉपिक पर लिखने का अधिकार है।
  • ईसका पता लगाने के लीये Google आपकी ऑथोरिटी चेक करता है, इसके लिये गूगल आपकी वेबसाइट को और आपके सोशल मीडिया एकाउंट को चेक करता है ताकि Google को आप पर भरोसा हो सके कि आप सच में वो काम करते हो।

T – (Trustworthiness) – भरोसेमंद

  • दोस्तों Trustworthiness का मतलब “भरोसेमंद” होता है।
  • इसके माध्यम से Google ये देखता है कि लोग आपके पोस्ट को कितने अच्छे से पढ़ते है और आप पर कितना भरोसा करते है।
  • ईसको देखने के लीये गूगल चेक करता है कि लोग आपकी पोस्ट को कितने समय के लिये पढ़ रहे है और दूसरों के साथ शेयर कर रहे है या नही।
  • साथ में ही लोग आपकी पोस्ट पर Comments करते है या नही ये देख कर गूगल पता लगाता हैं की आपकी पोस्ट भरोसेमंद है या नही।
  • अगर आपकी पोस्ट भरोसेमंद है तो गूगल भी उसे पसंद करता है और आपकी पोस्ट को रैंक करता है।

GOOGLE EAT Score कैसे बढ़ाये?

  • अपना ऑथर प्रोफाइल बनाये।
  • अपनी वेबसाइट का About Us पेज बनाये जिसमें अपने बारे में लिखें।
  • अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाये।
  • फोरम वेबसाइट में लोगों के सवालों का जवाब दे।
  • अगर ये सब आप करते हो तो आप गूगल की नजर में आ जोवोगे और दूसरे लोग भी अपनी वेबसाइट में आपको लिंक देंगे।
  • जिसे देखकर गूगल आपको औऱ ज्यादा रैंक करेगा।

FAQ

नीचे आपको ज्यादातर लोगों के द्वारा पूछे गये सवाल और उसके जवाब दिये गये है।

क्या बिना SEO के Google में रैंक कर सकते है?

जी हा, अगर आप अपने Niche के बारे में ज्यादा जानकारी रखते हो और उसी पर ब्लॉग पोस्ट लिखते हो तो गूगल भी आप के ऊपर भरोसा करता है और आपकी पोस्ट को रैंक करता है।

Video Tutorial

ऊपर आपको वीडियो के माध्यम से बताया गया है की Google EAT क्या है।

अंतिम शब्द

तो दोस्तों आशा करता हु की हमारा ये पोस्ट आपको पसंद आया होगा अगर ऐसा है तो हमे कमेंट करके जरूर बताइयेगा और इस पोस्ट को अपने Whatsapp में और भी लोगो के साथ शेयर कीजियेगा।

हमारे ब्लॉग में आपको ऐसे ही अच्छी – अच्छी पोस्ट मिलती रहेगी तो नोटिफिकेशन बेल Allow कर दीजियेगा ताकी जब भी कोई नई पोस्ट आये उसकी जानकारी आपको सबसे पहले मिल जाये।

ये भी पढ़ें

गूगल लिंक स्पैम अपडेट क्या है?

वेबसाइट में .com और .in का क्या मतलब होता है?

Search Console में Validation Process कैसे स्टार्ट करें?

View Source Code मोबाइल में कैसे देखें?

Sharing Is Caring:

2 thoughts on “Google EAT Kya Hai | What Is Google EAT In Hindi”

Leave a Comment